बाजुलाल चंद्रा बने काँग्रेस ब्रिगेड के महासमुन्द जिलाध्यक्ष, इंटक संगठन से अनेक पदाधिकारीयों ने दिया सामूहिक इस्तीफा.
प्रदेशभर से अब हर जगह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड की गूंज लोगों के दिल दिमाग तक पहुंच रही है। क्योंकि इस संगठन का उद्देश्य हर व्यक्ति तक पहुंचकर पार्टी को मजबूत करना है।उक्त बातें नव नियुक्त महासमुन्द जिला अध्यक्ष बाजुलाल चंद्रा ने बसना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया।
अध्यक्ष चंद्रा ने आगे बताया कि कुछ लोग हैं ,जो यह नहीं चाहते थे कि अपने बीच का व्यक्ति उठकर आगे बढ़े।किन्तु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के आ जाने से गांव का आदमी अपनी काबिलियत से प्रदेश और जिले का नेतृत्व करने लग गया है।जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि हमारा यह संगठन बहुत ही कम समय में तेजी से अपना पैर पसार रही है, और बहुत जल्द पूरे प्रदेश के हर गांव गांव तक यह संगठन पहुंचने वाला है। हम कांग्रेस ब्रिगेड के सिपाही हैं, किसी से नहीं डरेंगे मेहनत ईमानदारी और लगन से काम करते रहेंगे।
चंद्रा ने कहा कि कुछ लोग इस संगठन को हल्के में ले रहे थे। लेकिन आज मुझे अंदर से पता चला हैकि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस संगठन की तारीफ कर रहे हैं।
उन्होने आगे बताया कि इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंद ने हमें बेहतरिन अवसर प्रदान किया है। जिससे प्रदेश के हर स्थान पर कांग्रेस के लिए तन मन धन से सेवा करने वाले, जिनको कोई नहीं पूछता था। सिर्फ चुनाव के समय उस व्यक्ति को झंडा लगवाए जाता है ऐसे व्यक्ति को आज आगे बढ़ने का एक जबरदस्त अवसर मिला है।
हमारे ग्रामीण अँचल के साथियों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंद्रा ने आगे बताया कि हमारे साथीगण भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक )में सक्रियता पूर्वक काम कर रहे थे। किन्तु मुझे काँग्रेस ब्रिगेड के महासमुन्द जिला अध्यक्ष नियुक्ति होने पर इंटक के सरायपाली ब्लाक के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं सदस्यगणों ने सामूहिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से इस्तीफा देकर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।
चंद्रा ने आगे बताया कि विगत 17 अगस्त को सरायपाली ब्लाक सचिव सुखचंद दास मानिकपुरी, अंजु सिदार , ग्रामीण उपाध्यक्ष छबीलाल बरीहा, मनीराम जायसवाल, गंगाबाई मानिकपुरी, रामकली सिगार, विभिषण सिगार, पाका सिगार, टायनुरतन जगत, राजेश्वर दास मानिकपुरी, गोवर्धन सिगार, गोविद मानिकपुरी, मोहनदास मानिकपुरी, जेठूराम बरीहा,गजपति मानिकपुरी,घाँसीराम बरीहा, रामाधीन चंद्रा, शंकर चौहान, कुमारी राजा ग्वाल, गनेशी चेरलिया, मोंगरा बाई बरीहा, मिलकराम बरीहा,धनसाय बरीहा, विभीषण बरीहा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा इंटक के जिला अध्यक्ष संतलाल बारिक को सौंपा है।