ज़िला पंचायत के एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव, कार्... - CG Sandesh

ज़िला पंचायत के एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव, कार्यालय में गुरुवार तक बहारी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध

जिला पंचायत कार्यालय,महासमुंद में आज एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोराना पाॅजिटिव आने के कारण कार्यालय को सेनेटाइज किया जा रहा हैं । मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनज़र एहतियातन ये निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत कार्यालय, महासमुंद आगामी गुरुवार 17 सितम्बर 2020 तक (एक सप्ताह) के लिए बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा ।

डॉ. मित्तल ने कहा कि इस दौरान सरकारी कामकाज के लिए जरूरतमंद व्यक्ति या आवेदनकर्ता अपनी समस्याओं के संबंध में या अन्य प्रकरण के संबंध में कार्यालय परिसर में स्थापित आवक-जावक शाखा की विन्डो (खिड़की) से अपना आवेदन जमा कर सकते है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बहुत ज़रूरी होने पर आने वाले बाहरी व्यक्ति कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन अवश्यक करें ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें