जमीन विवाद के चलते तीन की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
आज सुबह तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम जोबा से तीन लोगों के हत्या करने की बात सामने आई है. वहीं चार लोग घायल भी बताये जा रहें है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जब ग्रामीणों ने जब खून से लतपथ पड़े लोगों को देखा तो इसकी सुचना पुलिस को दी. और घायलों को 108 की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव पहुँचाया गया. जहाँ से उनको रायपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार हत्या पारिवारिक जमीन विवाद पर हुआ है. जिसमे 40 वर्षीय जागृति पति ओस कुमार, उसकी 16 साल की बेटी टीना और नौ साल का बेटा मनीष को धारदार हथियार से गले में वार कर मौत के घाट उतार दिया है. इसके आलावा मरने वाले परिवार के ही चार सदस्य घायल हैं. इनमें मृतक जागृति के पति ओस कुमार (43), ओस कुमार की बुजुर्ग माता अनार बाई (65), और ओस कुमार के दो संतान ओमन (20) और गीतांजलि उर्फ कोंदी (18) घायल हैं.
मामले में पुलिस गांव के ही परस गायकवाड़ (62) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27) को हिरासत में लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.