सायबर सेल की कार्यवाही का खौफ दो गुम मोबाइल वापस कर गये युवक... - CG Sandesh

सायबर सेल की कार्यवाही का खौफ दो गुम मोबाइल वापस कर गये युवक,सायबर सेल के द्वारा इस माह में 101 गुम मोबाइल ट्रेस कर लौटाया गया….

01 सितम्बर 2020 को रायगढ़ एसपी आफिस में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सायबर सेल रायगढ़ की टीम द्वारा गत 02 माह पूर्व गुम हुये 101 मोबाइल ट्रेस कर मोबाइल स्वामियों को लौटाया गया था । ट्रेस किये गई कई मोबाइल राज्य तथा राज्य के बाहर जिलों में उपयोग किये जा रहे थे जिनसे सायबर की टीम सम्पर्क की और उन्हें मोबाइल लौटने के लिये बोली और कोरियर के माध्यम से इन मोबाइल को रिकव्हर किया गया । गुम कई मोबाइल बंद होने से अभी सर्च प्रक्रिया में है, मोबाइल के उपयोग में आते ही उन तक पहुंचा जा सकता है । इसकी जानकारी शायद गुम मोबाइल पाने वालो को भी हुई और पुलिस कार्यवाही के भय से उसने मोबाइल वापस करने में ही अपनी भलाई समझी ।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता 1- आशीष अग्रवाल, कृष्णा विहार कॉलोनी रायगढ़, 2- अविनाश साहू, जोगीडिपा द्वारा मोबाइल गुम की शिकायत सायबर सेल को किया गया था । सायबर सेल द्वारा उनके मोबाइल नम्बर के सिम नम्बर, IMEI नम्बर को सर्विलांस में रखी । इसी बीच दोनों मोबाइल के एक्टिव होकर उपयोग होने पर जानकारी सायबर सेल को मिली तो शिकायर्ताओं से सम्पर्क किये तो वे बताये कि 5-6 दिन बाद ही जिन्हें मोबाइल मिला था, वे मोबाइल वापस कर गये हैं । शिकायर्ताओं ने यह भी बताया कि उन लड़कों की मंशा मोबाइल लौटाने की नहीं थी परन्तु मोबाइल उपयोग करते हुये पकड़े न जाये इसलिये मोबाइल वापस कर गये और कोई कार्यवाही नहीं कराने के लिये निवेदन किये हैं जिसके बाद सायबर सेल द्वारा दोनों शिकायतों को नस्तीबद्ध किया गया है । चोरी या गुम मोबाइल किसी भी व्यक्ति को मिलती है तो उसे लौटाने में ही भलाई है क्योंकि सायबर एक्स्पर्ट आसानी से ऐसे मोबाइलों को ट्रेस कर यूजर्स तक पहुंच जाते हैं और फिर मोबाइल के दुरूपयोग पर कानून कार्यवाही की जा सकती है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें