पेशाप करने से मना करने पर शोरूम में घुस कर की तोडफोड - CG Sandesh

पेशाप करने से मना करने पर शोरूम में घुस कर की तोडफोड

ट्रेक्टर शो रूम  बाहर पेशाप करने से मना करने पर दो लोगों ने ट्रेक्टर शो रूम  के मालिक के साथ मारपीट कर जबरदस्ती शोरूम में घुस कर तोडफोड करने लगे. जिसपर शो रूम  के मालिक रवि चन्द्राकर ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.

मिली जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर 2020 को रवि चन्द्राकर अपने ट्रेक्टर शो रूम था तभी देवार पारा मे निवास करने वाले अमित देवार, बारिश देवार शोरूम के सामने पेशाप कर रहे थे जिसे रवि ने मना किया तो दोनों रवि को बुरी बुरी गालिया देने लगे. जिसे मना करने पर दोनों हाथा पाई कर चले गये,  फिर कुछ देर बाद दोनो डंडा एवं राड लेकर जबरदस्ती शोरूम में घुस कर तोडफोड करने लगे.

और मना करने वाला तुम कौन होता है कहते जान से मारने की धमकी देते डंडा एवं राड से दोनो मारपीट किये. मामले की शिकायत पर अमित देवार और  बारिश देवार पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें