ग्राम जेबा में हुए हत्या के मामले में दो लोगों पर एफ.आई.आर. ... - CG Sandesh

ग्राम जेबा में हुए हत्या के मामले में दो लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज

तुमगांव पुलिस ने ग्राम जेबा में हुए हत्या के मामले में दो लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार खिलावन गायकवाड आज सुबह 05 बजे अपने घर में सोया था तब उसका  छोटा भाई ओषकुमार गायकवाड बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए उसके घर आया और बताया कि उसे और उसकी पत्नि जागृति गायकवाड के आंख में परसराम गायकवाड और ब्रजसेन गायकवाड दोनो मिर्ची पाउडर डालकर हाथ मे रखे कटार से मारे हैं. और घर के अंदर बच्चों को भी मार रहे हैं.  

इसके बाद ओषकुमार मोटर सायकल लेकर तुमगांव अस्पताल गया तब खिलवान ओषकुमार के घर जाकर देखा तो ओषकुमार की पत्नि जागृति गायकवाड, बेटी टीना गायकवाड, बेटा मनीष, बेटी गीतांजली, बेटा ओमन गायकवाड खून से लथफथ पडे थे.

जागृति गायकवाड, टीना और मनीष गायकवाड तीनों को गले में गहरी चोंट आने से तीनों की मौके ही मृत्यु हो गई थी. गीतांजली, ओमन गायकवाड गंभीर रूप से घायल है. तब तक गांव का सरपंच नरेन्द्र साहू व कोटवार पोषण लाल साहू एवं अन्य लोग भी ईकट्ठा हो गये.

इसके बाद खिलवान की पत्नि सावन बाई आकर बताई कि परसराम गायकवाड और ब्रजसेन भागते समय उसकी मां अनार बाई का गला रेत दिया जो हल्ला सुनकर घर के बाहर निकली थी. जागृति का शव आंगन मे, टीना का शव घर अंदर कमरा में और मनीष का शव बाड़ी मे पडा था,

बताया गया कि आज सुबह 04 बजे से 05 बजे के बीच परसराम गायकवाड व ब्रजसेन गायकवाड द्वारा पूर्व जमीन बटवारा विवाद की बात को लेकर जबरन घर के अंदर हत्या करने के नियत से दरवाजा को तोडकर, घुसकर एक राय होकर धारदार कटार से जागृति गायकवाड, टीना गायकवाड व मनीष गायकवाड का हत्या कर दिया व हत्या करने की नियत से घर के अंदर गीतांजली, ओमन गायकवाड व अनार बाई पर हमला कर घायल कर दिया.

मामले में पुलिस ने परसराम गायकवाड और  ब्रजसेन गायकवाड के विरुद्ध अपराध धारा 302-IPC, 307-IPC, 34-IPC, 459-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें