जिले से 184 परीक्षार्थी कल रविवार को नीट की परीक्षा में होगे... - CG Sandesh

जिले से 184 परीक्षार्थी कल रविवार को नीट की परीक्षा में होगे शामिल प्रशासन ने की है निःशुल्क वाहन की व्यवस्था पहली वाहन बिलासपुर के किए भोर रवाना होगी

कल रविवार 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की नीट (नेशनल एलीजिबिलिटी एन्ट्रेस टेस्ट) की परीक्षा में शामिल होने लिए जिले में अब तक कुल 184 परीक्षार्थियों ने परीक्षा केन्द्रों तक आने-जाने के लिए निःशुल्क वाहन का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन कराया है । उक्त जानकारी श्रम उपनिरीक्षक अमित कुमार चिराम ने बतायी। कल रविवार 13 सितम्बर 2020 को महासमुंद सहित सभी ब्लाकों, बागबाहरा, सरायपाली, पिथौरा और बसना से 182 परीक्षार्थी शमिल होंगे ।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले के परीक्षार्थियों के निःशुल्क वाहन का लाभ लेने के और परीक्षार्थियों का ऑन लाईन पंजीयन करने के लिए श्रम उप निरीक्षक अमित कुमार चिराम और आपरेटर श्रम विजय साहू की डयूटी लगायी थी । जिला प्रशासन द्वारा इन सभी परीक्षार्थियांे के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था की गई है। सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों को दिये गये मोबाईल नम्बरों पर वाहन की जानकारी और उसके चलने स्थान आदि की जानकारी दी गई है।

जिला परिवाहन अधिकारी मोहन लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 184 परीक्षार्थियों के लिए कुल 9 वाहनों की व्यवस्था की गई है। जिसमें 7 बस और दो छोटी वाहन है। छोटी वाहन जिसमें परीक्षार्थि की संख्या कम है, कल पहली वाहन रविवार भोर (तडके) लगभग 4.30 बजे बसना और पिथौरा के परिक्षार्थियों को लेकर जिला बिलासपुर स्थिति सेन्टर के लिए रवाना होगी । शेष वाहन जिले की सभी तहसीलों के बच्चों को लेकर महासमुंद के बिरकोनी हाईस्कूल (एनएच-53) सुबह 6.45 बजे तक पहुंचेंगे । सभी परीक्षार्थियों को अपने-अपने तहसहल से मुख्यालय में बस सेवा के जरिए लाया जाएगा । बाद में यही से उनके पीरक्षा केन्द्रों अनुसार बैठाकर रायपुर, दुर्ग,भिलाई परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाया जायेगा और वापस लाया जायेगा । मालूम हो कि नीट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी जो शाम 5.00 बजे तक चलंेगी । परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में अंतिम प्रवेश दोपहर 1.30 बजे तक का है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें