रोड किनारे पेड़ को मारी ठोकर दो की मौत - CG Sandesh

रोड किनारे पेड़ को मारी ठोकर दो की मौत

10 सितम्बर को महासमुंद थाना अंतर्गत साराडीह मोड़ के पास NH 353 रोड किनारे करंज पेड़ को एक कार ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसमे दो लोगों की मौत हो गई.  

मिली जानकारी के अनुसार 10 सितम्बर को वैभव साहू अपने दोस्त दानेश्वर साहू और श्रीचंद चतुर्वेदी, कमल साहू एवं भोमेश धीवर के साथ दोपहर करीब 02.00 बजे अल्टो कार क्रमांक 800 CG 06 GD 9891 में बैठकर घर से महासमुंद शहर की ओर निकले था.

भोमेश धीवर कार को चला रहा था करीबन शाम 04.00 बजे भोमेश धीवर ने अपनी अल्टो कार को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर नदी मोड़ की ओर जाते समय रांग साइड से चलाते ले जाकर साराडीह मोड़ के पास NH 353 रोड किनारे करंज का पेड़ में टकराकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे वैभव साहू, दानेश्वर साहू एवं श्रीचंद चतुर्वेदी जो तीनो कार के पीछे सीट में बैठे थे सभी को दाहिने पैर,  हाथ में काफी चोंट लगी. एवं ड्रायविंग करते भोमेश धीवर एवं बाजू में बैठे कमल साहू बेहोश हो गए एवं इंजन से चिपके हुए थे.

इसके बाद मौके पर डायल 112 पुलिस वाहन से सभी पांचो लोगो को अल्टो कार से निकालकर जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु लाये.

इस हादसे में दानेश्वर साहू, श्रीचंद चतुर्वेदी बेहोशी की हालत में थे. एवं भोमेश और कमल साहू को डॉक्टर द्वारा मृत होना बताया गया.  जिसक बाद घायलों को डाक्टर द्वारा रिफर करने पर परिजनो द्वारा रायपुर ईलाज हेतु ले जाया गया है.

मामले में पुलिस ने भोमेश धीवर अल्टो 800 CG 06 GD 9891 के चालक पर धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें