घर के सामने घुम घुमकर सट्टा पट्टी लिखने वाले पर हुई कार्यवाही
महासमुंद पुलिस ने 12 सितम्बर 2020 को मुखबीर की सुचना पर राकेश कन्नौजे को अपने घर सामने वार्ड नं0 29 महासमुंद में लोगो से रूपये पैसा का हारजीत का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखने पर पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश कन्नौजे अपने घर के सामने घुम घुम लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर डाट पेन से अंको का सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे घेराबंदी कर कर पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पेश करने पर तीन नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी रकम जुमला 860 रूपया को जप्त कर आरोपी के अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें