सफलता की कहानी : ब्यूटी पार्लर एवं फोटोकॉपी मशीन की दुकान खो... - CG Sandesh

सफलता की कहानी : ब्यूटी पार्लर एवं फोटोकॉपी मशीन की दुकान खोल कर बनाया अपने जीविका का अतिरिक्त साधन

जिला मुख्यालय महासमुंद से 35 किलोमीटर दूर और महानदी तट के किनारे बसा ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता के कारण प्रसिद्ध ग्राम सिरपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के अंतर्गत जय संतोषी माँ महिला स्व-सहायता समूह की महिला श्रीमती माया वर्मा बताती है कि समूह में जुड़ने से पहले उन्हें ब्यूटी पार्लर का कार्य आते हुए भी वे ब्यूटी पार्लर खोल नही पा रही थी। क्योंकि उनके पति के कमाई के सारे पैसे घर चलाने में खर्च हो जाते थे।

उन्होंने बताया कि समूह में जुड़ने के बाद सन् 2019-20 में समूह से एक लाख का लोन लिया, जिसमें से 80 हजार रूपए से समूह की महिलाओं द्वारा तरबूज की खेती किया गया तथा शेष 20 हजार रूपए लेकर ब्यूटी पार्लर की सामाग्री खरीदकर घर पर ही पार्लर की शुरुआत की। शुरूआती दौर में वे थ्रेडिंग बनाने का काम करती थी। धीरे-धीरे उन्होंने पार्लर से संबंधित सभी कार्य प्रारम्भ की इस कारण गांव की अधिकांश महिला आने लगी। जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होने लगी। वे बताती है कि खासकर त्यौहार के समय पार्लर से उनकी काफी अच्छी कमाई हो जाती है। ब्यूटी पार्लर से आय होनेे के बाद 31 अगस्त 2020 को 15 हजार रूपए का फोटोकापी मशीन लेकर दुकान प्रारम्भ की। जिससे वे प्रतिदिन फोटोकापी से 100 रूपए तक की कमाई कर लेती है। पढ़ी-लिखी होने के कारण उन्हें बिहान अंतर्गत एफ.एल.सी.आर.पी. का कार्य करने के लिए चुना गया। जिसका कार्य भी वे अच्छे तरीके से कर रही है। वे बताती है कि बाकि समूह का बैंक लोन प्रकरण तैयार करने के साथ-साथ समूह की महिलाओं को भी आजीविका गतिविधि करने के लिए तैयार कर रही हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें