जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क बनाए ... - CG Sandesh

जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क बनाए रखें- होम आइसोलेशन नोडल अफसर

कोविड-19 की वैश्विक महामारी के दौर में जिन धनात्मक प्रकरणों में लक्षण नहीं हैं या कम है, उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति दी जा रही है। इस संबंध में होम आइसोलेशन के जिला नोडल अधिकारी  संदीप ताम्रकार ने होम आइसोलेटेड मरीज एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित शर्तों की नियमावली का पालन करें। साथ ही उन्होंने दैनिक जानकारी अंकन और संपर्क के लिए होम आइसालेशन के कंट्रोल रूम 82693-79405 या लैंड लाइन नंबर 07723-222100, 222101 में नियमित रूप से काॅल कर अपने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सूचनाओं से अवगत कराते रहने का अनुरोध किया है।

ताम्रकार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.पी. वारे के निर्देशन में जिले में अब तक 283 मरीजों को होम आइसोलेट किया जा चुका है। साथ ही संबंधित क्षेत्रों के चिरायु दल के माध्यम से उन्हें आवश्यक दवाएं और पाॅम्प्लेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोविड-19 की निर्देशिका के अनुसार होम आइसोलेशन वाले घरों के सामने निर्धारित प्रारूप में आवश्यक सूचना संदेश चस्पा किया जाना अनिवार्य है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें