कलेक्टर ने पुनः मास्क लगाने और सोशल  डिस्टेन्सिग का पालन करन... - CG Sandesh

कलेक्टर ने पुनः मास्क लगाने और सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करने की अपील की

आज 95 लोगों की क़ोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी.

कोरोना को हल्के में लेना ख़तरनाक साबित होगा : सिर्विलन्स ऑफिसर  डॉ. छात्रपाल

छत्तीसगढ़ के अन्य ज़िलों की तरह जिले में भी कोविड-19 की जाँच तेज कर दी गई है ।438 संदिग्ध क़ोरोना लोगों की जाँच में 95 की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी । इसमें महासमुंद ब्लाक से सर्वाधिक 34 लोग पॉज़िटिव पाए गए । पिथोरा से 22, बसना से 20, बागबाहरा से 10 और सरायपाली से 9 संक्रमित पाए गए है ।

कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने जिले की जनता से पुनः आग्रह किया है कि वे मास्क पहनें और सोशल डिस्टेन्सिग का पालन अनिवार्य रूप से करें। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें। स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

कोरोना के डिस्ट्रिक्टि सर्विलिन्स अधिकारी डाॅ. छत्रपाल चंद्राकर ने कहा कि लोगांे द्वारा सावधानी नहीं बरतने के कारण ही जाँच में पहले के मुक़ाबले पॉज़िटिव प्रकरण सामने आ रहे है । लेकिन राहत की बात भी है की पीड़ित मरीज़ जल्दी स्वस्थ्य भी हो कर अस्पताल और कोविड सेंटरो से अपने घर सुरक्षित पहुँच रहे है ।   उन्होंने कहा कि कोविड-19 को हल्के में लेना   ख़तरनाक व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। हमें चहिए कि हम सुरक्षा सावधानी के नियमों का भली प्रकार पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और स्थानीय गणमान्य नागरिकों को भी सुरक्षित रखने की दिशा में अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हुए सहयोग प्रदान करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें