दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने वालों पर क... - CG Sandesh

दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने वालों पर कार्यवाही.

तुमगांव पुलिस ने 14 सितम्बर 2020 को ग्राम अछोला में अर्जुन कुमार धृतलहरे को अपने दुकान में लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी अर्जुन कुमार धृतलहरे के चखना दुकान में जाकर रेड किया जो अर्जुन कुमार धृतलहरे पिता पन्ना लाल धृतलहरे उम्र 22 वर्ष अपने चखना दुकान में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था. जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए,  तथा मौके पर अर्जुन कुमार धृतलहरे पिता पन्ना लाल धृतलहरे उम्र 22 वर्ष साकिन सतनामीपारा अछोला थाना तुमगांव शराब पिलाते हुए मिला. जिसके कब्जे से 1 पौवा देशी प्लेन मदिरा 180ML भरी हुई कीमती 80 रूपये, सील पैक हालत में. 02पौवा खाली शीशी देशी प्लेन मदिरा 180-180 ML वाला, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

इसी तरह सजय सिंग ठाकुर पिता रमेश सिंग ठाकुर उम्र 28 वर्ष अछोला थाना तुमगांव भी शराब पिलाते हुए मिला, जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन मदिरा 180ML भरी हुई कीमती 80 रूपये, सील पैक हालत में, 02पौवा खाली शीशी देशी प्लेन मदिरा 180-180 ML वाला, 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें