खुटेरी में पदस्थ माली नरेटी के 07 दिवस के भीतर उपस्थित नहीं ... - CG Sandesh

खुटेरी में पदस्थ माली नरेटी के 07 दिवस के भीतर उपस्थित नहीं होने पर की जाएगी एकपक्षीय कार्यवाही

कार्यालय सहायक संचालक उद्यान के अंतर्गत विकासखण्ड पिथौरा में पदस्थ रणवीर सिंह नरेटी, पद माली बिना कोई पूर्व सूचना के अप्रैल, 2020 के अंतिम सप्ताह से शासकीय कार्य से अनुपस्थित है। उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि जिनका आज पर्यन्त तक किसी भी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से संपर्क नहीं हुआ है और ना ही उनके द्वारा संपर्क किया गया है। इस हेतु नरेटी को उनके मूल निवास पते पर कई पत्र प्रेषित किए जा चुके है। किन्तु उनसे किसी भी प्रकार की प्रत्योत्तर प्राप्त नहीं हुआ है।

सहायक संचालक ने कहा है कि नरेटी जहां कही भी हो 07 दिवस के भीतर अपना उपस्थिति शासकीय नवीन उद्यानिकी रोपणी, खुटेरी, विकासखण्ड पिथौरा, जिला-महासमुन्द में देवें। अन्यथा एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए संचालनालय को प्रेषित की जाएगीं जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें