कौवाझर में ट्रक की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत  - CG Sandesh

कौवाझर में ट्रक की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत

16 सितम्बर 2020 को लगभग 11.40 बजे यादव ढाबा NH53 कौवाझर के सामने ट्रक की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार पटेवा की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल को चलाते आ रहा था, जिसके पीछे एक ट्रक कन्टेनर का चालक ट्रक को तेजी, लापरवाही एवं उपेक्षापूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल सवार को NH53 यादव ढाबा के पास पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे मोटर सायकल चालक वहीं पर गिर गया और एक्सीडेन्ट के चोंट से उस व्यक्ति को सिर, चेहरे, पैर में कई जगह गंभीर चोंट आकर खून बहने लगा.  बताया गया कि मृतक कुकराडीह का छगन दीवान था जो मोटर सायकल CG 06 GC 8430 से जा रहा था.  

वहीं घटना के बाद ट्रक का ड्रायवर ट्रक को कुछ दूर में खडी किया जिसपर HR 55 AB 6368 नंबर लिखा था,  बताया गया कि ड्राईवर ट्रक को तुमगांव की ओर लेकर भाग गया. जिसके बाद भीड के किसी व्यक्ति ने डायल 112 को फोन किया तब 112 के वाहन में छगन दीवान को लेकर तुमगांव सरकारी अस्पताल गया. जहां डाक्टर द्वारा मौत हो जाना बताया गया. मामले की शिकायत पर ट्रक कंटेनर क्रमांक HR 55 AB 6368 के चालक पर धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें