news-details

गढ़फुलझर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस.

भाजपा मंडल गढ़फुलझर के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत गढ़फुलझर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए गढ़फुलझर में भाजपा कार्यकाओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. और प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य सुखी एवं दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया.

साथ ही कार्यकर्ताओं ने बरोली पहुंच कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को कॉपी, कलम एवं फल वितरण किया और ग्राम वासीयो को मास्क वितरण किया. ग्राम बरोली में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोली में मरीजों को फल वितरण करने हेतु अस्पताल स्टाफ को फल प्रदान किया गया.

इस कार्यक्रम में धनमाली साव, चंद्रशेखर पांडेजी और जितेंद्र त्रिपाठी के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेंद्र साहू के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री हरजिंदर सिंह हरजूजी के द्वारा किया गया.

कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष माधव साव, डॉक्टर सोमनाथ पांडे, अरविंद मिश्रा, कमलेश साव, प्रहलाद साहू, राधेश्याम नाग, देव प्रसाद चौहान, नवीन साव, हलधर साव, शिव किशोर साहू, राजेंद्र साहू, निमित साहू, राजेश साहू, दीपक देवानंद, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे.




अन्य सम्बंधित खबरें