पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट, 3 मामले दर्ज - CG Sandesh

पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट, 3 मामले दर्ज

महासमुंद के वार्ड क्रमांक 25 श्रीराम कालोनी में पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट गाली गलौच होने से मामला दर्ज किया गया है.  मिली जानकरी के अनुसार 19 सितम्बर 2020 को राजू यादव  को लड़की रीना यादव ने उसे  फोन कर अपने ससुराल बुलाया. जहाँ शाम करीब 07 बजे राजू अपने लड़की के घर के पास पहुंचा था कि उसी समय पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसका दामाद अजय साहू द्वारा अपने घर के पास गली में उसे गंदी गंदी गालियां देने लगा, जिसे राजू के द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं नीचे पटक देने से पत्थर राजू के सिर के पीछे भाग में लगकर खून निकला. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अजय साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

थूकने से मना करने पर दी जान से मारने की धमकी

तथा वार्ड क्र0 24 सरदार भगत सिंह वार्ड में 18 सितम्बर 20 के दोपहर 03.00 बजे नीरज कुमार साहू अपने घर के पास बैठा था तभी उसका जीजा सोमनाथ साहू आया और पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसे देखकर थूकने लगा. जिसे मना करने पर तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर उसे अश्लील गंदी गंदी गालिया देने लगा एवं जान से मारने की धमकी देने लगा, और चला गया. जिसपर पुलिस ने सोमनाथ साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

तुम यहां क्या करने आये हो कहकर लोहे के राड से मारपीट

वहीं ग्राम खैरा भाठा में 16 सितम्बर को रेखु राम धीवर अपने बच्चो को देखने शाम 04.30 बजे अपने ससुराल गया था, जहाँ वह घर के पास जाकर अपनी पत्नि को आवाज लगाया तो उसी समय उसका साला घनश्याम धीवर आया और तुम यहां क्या करने आये हो कहकर गंदी गंदी गालिया देने लगा, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते लोहे के राड से मारपीट किया है, जिससे रेखू को चोट लग कर खुन निकला.  बताया गया कि रेखू बेलसोण्डा में रहता हूं, जहाँ से उसकी पत्नि गोदावरी धीवर नाराज होकर अपनी तीन लडकीयो के साथ ढेड साल से अपने मायके खैरा भाठा में अपने मां भाई के पास रहती है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी घनश्याम धीवर के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें