एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, पहले दिन कैंडल मार्च कर मृ... - CG Sandesh

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, पहले दिन कैंडल मार्च कर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

महासमुंद। प्रदेश एन.एच.एम. संघ के आव्हान पर जिला स्तरीय कर्मचारियों ने भी शनिवार 19 सितंबर 2020 से हड़ताल शुरू कर दी है। एन.एच.एम. संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष रामगोपाल खूंटे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उनकी मांग है कि प्रदेश के सभी एन.एच.एम. कर्मचारियों की नियमित किया जाए और 62 वर्ष की आयु होने तक किसी को सेवा से न निकाला जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में वे नही चाहते कि कोई नकारात्मक प्रदर्शन हो। किन्तु एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण की पुरानी मांग को सरकार द्वारा पूर्ण नही किए जाने के कारण संघ को अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा है।

इस दौरान बड़ी संख्या में एन.एच.एम. कर्मचारियों ने कैंडल मार्च किया और कोरोना काल में नही रहे पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अपनी मांगे दोहराते हुए नारे लगाए और काम बंद कर दिया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें