शराब पीकर पिता के साथ गाली गलौच, मारपीट   - CG Sandesh

शराब पीकर पिता के साथ गाली गलौच, मारपीट

महासमुंद के नयापारा वार्ड क्रमांक 06 में पिता ने अपने पुत्र पर मारपीट और गाली गलौच करने से मामला दर्ज करवाया है. मिली जानकारी के अनुसार 19 सितम्बर 2020 को मोहम्मद ताज खान अपने घर में अपनी पत्नी नशीमा बेगम एवं पुत्री सोफिया बेगम के साथ थे तभी  उसका लडका बाहर से शराब पीकर आया जिसे उसने नशे में देख कर बोला की शराब पीकर क्यो आया है बोलने पर मोहम्मद ताज खान का लड़का  बुरी बुरी गालियां देने लगा जिसे  मना किया तो वह हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.

इस विवाद झगडा मारपीट करते देख मोहम्मद ताज खान की पत्नी नशीमा बेगम बीच बचाव करने आयी तो उसने  उसे भी तू क्यो छुडा रही कहते गाली गलौच करते मारपीट किया. जिसपर आरोपी मोहम्मद तवरेज खान पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें