महासमुंद : व्यापारियों ने भयभीत होकर की लॉकडाउन लगाने की मांग.
जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स महासमुंद ने आज पत्र जारी कर जिले में लॉकडाउन लगाने की मांग की है. बताया कि शहर में कोरोना महामारी अत्याधिक पैर पसार रही है उसे रोकने के लिए एक मात्र उपाय सम्पूर्ण लॉकडाउन है.
जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स महासमुंद ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि महासमुंद जिले में 7 दिन तक लॉकडाउन 1 की तरह सख्ती से लॉकडाउन लगाया जाए. जिसमे किसी भी तरह से लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित हो. बताया गया कि 26 से 6 जुलाई के लॉकडाउन में केवल दुकाने बंद रही लेकिन लोग इधर-उधर घूम रहे थे. पिकनिक मना रहे थे.
यह लॉकडाउन कर्फ्यू जैसा हो जो शहरी एवं ग्रामीण
क्षेत्रों में लागू हो. सभी प्रकार के व्यवसाय बंद हो ताकि कोरोना की इस महामारी
को कम किया जा सके. इसके अलावा लगातार लोग
सोशल मिडिया में भी लॉकडाउन लगाने की मांग कर रहे है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें