जगदलपुर से 21 सितंबर से प्रारंभ हो रही एलायंस एयरवेज की विमा... - CG Sandesh

जगदलपुर से 21 सितंबर से प्रारंभ हो रही एलायंस एयरवेज की विमान सेवा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे शुभारम्भ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरसीएस स्कीम के तहत जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर के लिए नई उड़ान सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों से बातचीत भी करेंगे।

राज्य शासन तथा जिला प्रशासन की विशेष पहल पर शुरू होने वाली हवाई सेवा को लेकर बस्तरवासियों में खासा उत्साह है। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण क्षण को यादगार एवं सफल बनाने हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विमानतल पर विशेष अतिथियों का आगमन 21 सितंबर को सवेरे 10.30 बजे और 11.05 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विमान सेवा का शुभारंभ कर यात्रियों से बातचीत करेंगे। पूर्वान्ह 11.30 से 11.40 बजे आने वाले विमान का वाटर केनन से स्वागत, सिविल एविएशन मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पूरी का संदेश और मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा आने वाले यात्रियों से चर्चा की जायेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें