हाई स्कुल के पीछे 4 लोगों को जुआ खेलते पकड़ाए.
बसना पुलिस ने 21 सितम्बर को हाई स्कुल के पीछे 4 लोगों
को जुआ खेलते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया
कि मुखबिर से सूचना मिली कि हाई स्कुल के पीछे जयनारायण अग्रवाल के घर के पास आम
जगह में रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं. जिसपर पुलिस
मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी कर जुआ खेलते जयनारायण पिता विशाल अग्रवाल उम्र 47 वर्ष,
हेमसागर पिता गणेशराम निषाद उम्र 47 वर्ष, चिराग पिता शेख आसुहीन उम्र 34 वर्ष, और
चुन्नीलाल पिता स्व0 श्रीराम अवतार अग्रवाल उम्र 42 वर्ष को पकड़ा. जिनके पास से
पुलिस ने नगदी रकम 9300 रूपये एवं 52 तास की पत्ती मिला जिसे जप्त कर आरोपियों का
कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें