वध करने का प्रयोजन से मवेशियों को छत्तीसगढ राज्य से उड़ीसा ले जाने वालों को पुलिस ने पकड़ा
भंवरपुर चौकी पुलिस ने ग्राम भंवरपुर मंडी के सामने गढ मैदान में 20 सितम्बर 2020 को रात 8.35 बजे मवेशियो को वध करने का प्रयोजन से छत्तीसगढ राज्य से उड़ीसा ले जाने वालों को पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि बजरंग दल सरायपाली के जिला सह संयोजक मयंक शर्मा द्वारा दूरभाष से सुचित किया गया कि कुछ लोग सलखंड गांव से होते हुये भंवरपुर रास्ते उड़ीसा की ओर बहूत सारे गाय ,बछड़ा बैल को क्रुरता पुर्वक हांकते वध करने के प्रयोजन से कतलखाना ले जाने की फिराक में हैं.
जिसपर पुलिस ग्राम उड़ेला सोसायटी के पास चार व्यक्ति को बहूत सारे गाय, बछड़ा, बैल मवेशी को मारते पीटते क्रुरता पूर्वक हांकते हुये पैदल भंवरपुर से उड़ीसा की ओर लेकर जाते हुए पाया. जिनको घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी जगदीश चौहान पिता भगतराम चौहान उम्र 50 वर्ष, कन्हैया बरिहा पिता जीरजुन बरिहा उम्र 40 वर्ष, धोबीलाल पिता समारू बरिहा उम्र 32 वर्ष, खेमराज पिता दासरथी गहीर उम्र 45 साल सभी निवासी गौरटेक थाना बसना बिना कोई वैध दस्तावेज के छोटी बड़ी गाय ,बछड़ा ,बैल कुल 95 नग मवेशी कुल कीमती करीब 90000/- रूपये को ले रा रहे थे जिसे जप्त किया गया.
मामले में पुलिस ने आरोपीगण का कृत्य छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4 ,6 ,10 की घटित करना पाये जाने से तत्काल गिरप्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.