थैला में अवैध शराब लेकर जाते हुए पकड़ाया. - CG Sandesh

थैला में अवैध शराब लेकर जाते हुए पकड़ाया.

महासमुंद पुलिस ने 21 सितम्बर 2020 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को एक सफेद रंग के थैला के अंदर शराब रखकर पैदल बिमचा की ओर जाते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी नीलकंठ मारकण्डे पिता स्व. लेनूदास मारकण्डे उम्र 43 साल साकिन ग्राम लाफिन खुर्द ग्राम बिमचा रोड किनारे बजरंग बली मंदिर के पास एक सफेद रंग के थैला में शराब लेकर जा रहा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस ने बताया कि आरोपी निलकंठ की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग के थैला के अंदर 19 पौवा देशी प्ले न शराब प्रत्येक शीशी में 180ml भरी हुई जुमला 3420 ml कीमती 1520 रूपये शराब रखे मिला. जिसे जप्त कर आरोपी नीलकंठ का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें