ग्राम अछोला में मोटर सायकल से अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ाया. - CG Sandesh

ग्राम अछोला में मोटर सायकल से अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ाया.

तुमगांव पुलिस ने 21 सितम्बर 2020 को महानदी पुल से पहले ग्राम अछोला में आरोपी विजय बारले के कब्जे से 20 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब मिलने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि होण्डा साईन क्रमांक CG 04 ML 3459 मोटर सायकल में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर समोंदा की ओर जाने वाला है की सूचना पर पुलिस महानदी पुल से पहले ग्राम अछोला पहुंचा जहां कुछ देर बाद मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति व मो.सा.आते दिखने पर उक्त व्यक्ति व मोटरसायकल को रोके. जिसपर संदेही मोटर सायकल चालक का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम विजय बारले पिता छेदूराम बारले उम्र 31 साल ग्राम जुनवानी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार भाठापारा का निवासी होना बताया. पुलिस ने बाते कि संदेही के मोटरसाकल के हेण्डल में टंगे एक नीला लाल रंग के प्लास्टिक के थैले में 20 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब प्रत्येक मे 180 एम एल भरी जुमला 3600 एम एल किमती 1400 रूपये, मिलने पर शराब एवं मो0सा0 होण्डा साईन क्र. CG 04 ML 3459 किमती 25,000 रू.को जप्त कर कार्यवाही किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें