एनएचएम के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, कलेक्टर न... - CG Sandesh

एनएचएम के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से यह संदेश दिया कि सभी एनएचएम कर्मचारी अपने काम पर लौटें

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के प्रतिनिधि मंडल ने आज शाम कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी बात रखीं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुना और कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए तत्काल सभी कर्मचारी काम पर लौटें। एस्मा भी लागू हैं। विदित हो कि जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी द्वारा शनिवार 19 सितम्बर से कार्य में अनुपस्थित रहने वाले (हड़ताली) कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर कार्य पर लौटने को कहा गया था। इस संबंध में उनके द्वारा कुछ कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गई हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर राकेश गोलछा भी उपस्थित थे।

प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात सौहाद्रपूर्ण वातावरण में हुई। कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के लिए जिला स्तर से सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। ऐसे समय पर एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कार्य से अनुपस्थित रहना (हड़ताल) पर जाना गलत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संस्थान विच्छिन्नता निवारण अधिनियम लागू किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने से इन्कार करने पर दण्डात्मक कार्यवाही करने का प्रावधान हैं। कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से यह संदेश दिया कि सभी एनएचएम कर्मचारी अविलम्ब अपने काम पर लौटें और आमजन की स्वास्थ्य की सेवा करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें