बच्चों को झगडा विवाद करने से मना करने वाले के साथ हुई मारपीट.
महासमुंद के वार्ड क्रमांक 06 में बच्चों को झगडा विवाद करने से मना पर एक व्यक्ति ने विवाद करने से मना करने वाले को मेरे भतिजा को गाली दिया है कहकर उसके साथ गाली गलौच मारपीट की, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार यास्मिन खातून 22 सितम्बर 20 के करीबन 01.45 बजे अपने घर में थी, तभी उसका बच्चा जो किराना दुकान सामान लेने जा रहा था उसका मोहल्ले के संजू चेलक का भतिजा जिसका उम्र करीबन 10 वर्ष के साथ आपसी झगडा विवाद हो रहा था, जिसे यास्मिन के पति मोह0 साकिर के द्वारा दोनो बच्चों को झगडा विवाद करने से मना किया, और दोनो को अपने अपने घर जाने बोला और घर वापस आते समय मोहल्ले के संजू चेलक ,टिकेश्वर चौहान एवं उनके दोस्त के द्वारा मेरे भतिजा को गाली दिया है कहकर तीनो डण्डा लेकर यास्मिन के पति को गंदी गंदी गाली गलौच कर मारने के लिये दौडाते हुये उसके घर के पास आ गये और संजू चेलक के डण्डा पेंक कर मारने से यास्मिन के पति के दाहिने पैर के पास चोट लगा है. जिसपर यास्मिन ने गाली गलौच करने एवं मारने से मना किया तो उसे भी गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया गया. मामले की शिकायत पर संजू चेलक , टिकेश्वर चौहान एवं उनके दोस्त पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.