शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने पर दो लोगों पर मामला दर्... - CG Sandesh

शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने पर दो लोगों पर मामला दर्ज

पटेवा पुलिस 22 सितम्बर को दो लोगों पर शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने पर मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झलप भठ्ठी के पास अमन वस्त्राकर शराब पीने लोगों को अपने ठेला से शराब पानी पाउच, डिस्पोजल गिलाश उपलब्ध करा रहा था, जहाँ पुलिस ने मौके पर रेड किया तो शराब पीने वाले भाग गये तथा शराब को लात में मार दिये जिससे शराब गिर गया, आरोपी अमन वस्त्राकर पिता ओमप्रकाश वस्त्राकर उम्र 21 साल से पुलिस ने  05 प्लेन शराब की खाली सीसी तथा 05 डिस्पोजल, 03 पानी पाउच को जप्त किया.

इसी तरह झलप भठ्ठी के पास पुरानिक यादव शराब पीने लोगों को अपने ठेला से शराब पानी पाउच डिस्पोजल गिलाश उपलब्ध करा रहा था, मौके पर पुलिस ने रेड किया तो शराब पीने वाले भाग गये तथा शराब को लात में मार दिये जिससे शराब गिर गया, मामले में पुलिस ने आरोपी पुरानिक यादव पिता रामू यादव उम 40 साल साकिन श्याम नगर झलप थाना पटेवा से 04 प्लेन शराब की खाली सीसी तथा 04 डिस्पोजल, 02 पानी पाउच को जप्त कर धारा 36(C)-LCG का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें