ग्राम पंचायत मेढापाली में भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर आरो... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत मेढापाली में भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी.

बसना जनपद के ग्राम पंचायत मेढापाली में भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. सरपंच की शिकायत के बाद ग्राम पंचायत मेढापाली के सचिव रमला सिदार को कार्य से हटा दिया. मेढापाली के सरपंच मेघनाथ पटेल ने अधिकारीयों से शिकायत करते हुए बताया था कि तत्कालीन सचिव रमला सिदार ने 1 लाख 27 हजार की राशि फर्जी सील बनाकर अपने सास के नाम और अन्य लोगो के नाम से फर्जी आहरण कर लिया.

मामले में शिकायत और खुलाशा के बाद सचिव रमला सिदार को ग्राम पंचायत मेढापाली से हटा दिया गया है एवं भुवनेश्वर चौधरी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. लेकिन मेढापाली के सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया है कि रजिस्टर एवं अन्य जरूरी कागजात बैंक पास बुक अब तक नही दिया गया है.

उन्होंने बताया कि लगभग 25 दिन हो गया गोबर खरीदी बन्द है. मेढापाली के सचिव श्रीमती रमला सिदार के ऊपर शिकायत के बाद अब तक किसी भी प्रकार का जांच नही हुआ है.

इधर सचिव रमला सिदार से संपर्क करने पर सरपंच के ऊपर उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक जाँच नही हो जाता है मैं रजिस्टर और पास बुक नही दूंगी. सचिव रमला सिदार ने कहा कि अगर रजिस्टर दे दूंगी तो सरपंच अपने भ्रष्टाचार के सबूत को मिटाने और मुझे फंसाने के किए रजिस्टर के साथ छेड़छाड़ भी कर सकता है. इसलिए जब तक जाँच नही हो जाता तब तक चार्ज नही सौपुंगी. सचिव ने कहा कि आवश्यक कार्य के किए अन्य सचिव को प्रभार दिया गया है अभी कार्य चलाते रहें

रमला सिदार ने बताया कि वह मेडिकल लिव के नाम पर छूट्टी भी लिया गया है. उनका कहना है कि उनका स्वास्थ भी खराब है जिसका इलाज चल रहा है. उनका कहना है कि जब तक स्वास्थ में सुधार नही होगा तब तक चार्ज नही दूंगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें