कलेक्टर ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ली अधिकारियों क... - CG Sandesh

कलेक्टर ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ली अधिकारियों की बैठक, कोराना संक्रमण की चैन को तौड़ना पहला मकसद:-कलेक्टर गोयल

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने कहा कि जिले मंें कोराना संक्रमण की स्थिति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोगों के आवागमन बढ़ने एवं अन्य आयोजनों में लोगों के शामिल होने एवं लेागों द्वारा कोरोना गाइड लाईन का पूरी तरह से पालन नहीं करने से संक्रमण में तेजी आयी है। कलेक्टर ने कहा कि अभी कंटेनमेंट जोन अथवा ऐसे स्थान जहां कोरोना के मरीज पाए गए है, वहां बड़े पैमाने पर कोराना टेस्टिंग होने से संक्रमितों के आंकड़े में वृद्धि हुूई है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि महासमुंद जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन घोषित करने से आने वाले समय में कोराना संक्रमण की स्थिति थमेगी और उसके बाद में इसमें कमी भी आयेगी । उक्त बातें कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल आज महासमुंद सहित जिले के सभी ब्लाक पिथौरा, सरायपाली, बागबाहरा और बसना के अनुविभागीय अधिकारियों,पुलिस अधिकारियांे, सीईओे, जनपद, तहसीलदार और नगरपालिका अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ली गई बैठक में कही । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक  मेघा टेंभुरकर, अपर कलेक्टर  जोगेद्र कुमार नायक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.पी. वारे, डिप्टी कलेक्टर  राकेश गोलछा,  ऋतु हेमनानी सीमा ठाकुर उपस्थित थे ।

कलेक्टर ने कहा कि आज 23 सितम्बर मध्यरात्रि से 30 सितम्बर की मध्यरात्रि तक महासमुन्द जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र कांटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में जरूरी बातें बतायी। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देशो का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने की सलाह दी । कलेक्टर ने अधिकारियों द्वारा पूछे गए कोराना संबंधी सवालों और समस्याओं का भी समाधान किया । उन्हांेने कहा कि इसके लिए अन्तर्राज्यीय सीमा और पड़ोसी जिले की सीमा भी सील रहंेगी । मेडिकल, इमरजेन्सी आदि को छोड़कर सभी प्रकार के प्रतिषठान बंद रहेंगे। बेहजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जायें। कोराना संक्रमण की चैन को तोड़ना पहला मकसद है। पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर ने अधिकारियों को सुरक्षा के किए गए उपाय और जिले में बनाये गए चैक पाइंट आदि की जानकारी से अवगत कराया । उन्होनंे पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपने थाने के गांव में आज से ही इसकी मुनादी करा दें, ताकि हर व्यक्ति को लागू किए गए आदेश और उसके दिशा-निर्देशों की जानकारी हो जायें।

कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 से पीड़ितों व जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी ने मिलजुल कर उल्लेखनीय काम किया है। जिले मंे अभी संक्रमण का पीक समय है। वर्तमान में 2000 से अधिक कोराना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हो चुकी है। जिनका उपचार चल रहा है ओर अधिकांश ठीक भी हो रहे Iहै। जिले में औसतन 60 से अधिक कोराना पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। कोराना वायरस के प्रसार की रोकथाम हेतु लगातार प्रयासों के बावजूद कोरोना पॉजिटिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति मंे कोराना वायरस की रोकथाम एवं चैन तोड़ने हेतु महासमुन्द जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र कांटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके लिए जिला चेम्बर ऑफ कामर्स, विभिन्न व्यापारिक संगठनों नगरीय निकाय, जिला एवं जनपद पंचायतों के प्रतिनिधियों द्वारा भी जिला एवं स्थानीय प्रशासन को आदि ने लिखित में लॉक डाउन लगाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें