महासमुंद जिले में कार्य पर लौटे एन.एच.एम. के समस्त स्वास्थ्य... - CG Sandesh

महासमुंद जिले में कार्य पर लौटे एन.एच.एम. के समस्त स्वास्थ्य कर्मी

महासमुंद जिले मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारी आज की स्थिति में अपने कार्य पर पुनः लौट आए हैं।

उल्लेखनीय है कि पूरे राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी 19 सितंबर 2020 से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। किंतु प्रशासन, समाज हितैषी संगठनों एवं समाज के सभी वर्गों ने इनसे अपनी हड़ताल छोड़कर कोविड काल, को ध्यान में ध्यान में रखते हुए अपने काम पर लौटने की अपील की थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.सिद्धेश्वर प्रसाद वारे ने आज जानकारी दी है कि जिला महासमुंद में कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन एवं समाज की अपील पर, जनहित को ध्यान में देखते हुए महासमुंद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 261 अधिकारी-कर्मचारी अपनी हड़ताल छोड़कर काम पर लौट आए हैं। सभी कर्मचारियों ने लिखित में जानकारी दी है । वे आज गुरुवार 24 सितम्बर की शाम से ही ये सभी अपने पदस्थापना स्थल पर कार्य में शामिल हो गये हैं। जिला महासमुंद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति एवं अपने कार्य पर पुनः लौटने की स्वप्रेरित नेक पहल को जिले के कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने सराहनीय कदम बताया है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने समूचे प्रशासन एवं जनता की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिये कार्य करने एवं जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिये शुभकामनाएं दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें