फसल क्षेत्राच्छादन गिरदावरी पर दावा आपत्ति  की अंतिम तारीख़ ... - CG Sandesh

फसल क्षेत्राच्छादन गिरदावरी पर दावा आपत्ति की अंतिम तारीख़ 28 सितम्बर

महासमुंद जिले के सभी ग्रामों में ख़रीफ़ फसल गिरदवारी का कार्य विगत 20 सितम्बर को पूरा कर लिया गया है तथा गिरदवारी का कार्य भुइयाँ साफ़्टवेयर में ग्रामवार फसल क्षेत्राच्छादन की प्रविष्टि भी की गई है ।
डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर ने बताया कि ग्राम में फसलवार/ कृषकवार फसल क्षेत्राच्छादन गिरदावरी प्रतिवेदन का प्रकाशन 21 सितम्बर से 28 सितम्बर 2020 को किया गया। इसके अंतर्गत कृषक अपने रकबे में फसल प्रविष्टी की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस क्षेत्राच्छादन गिरदावरी पर दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर तक है तथा दावा आपत्ति का निराकरण करने की अंतिम तिथि आगामी 7 अक्टूबर 2020 तक निर्धारित की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें