फर्जी पट्टा बनाकर निकला था लोन, रिपोर्ट के डर से अब गाँव वाल... - CG Sandesh

फर्जी पट्टा बनाकर निकला था लोन, रिपोर्ट के डर से अब गाँव वालों को दे रहा धमकी

पंजाब नेशनल बैंक शाखा सरायपाली जिला महासमुंद से एक व्यक्ति का फर्जी पट्टा बनाकर लोन निकालने  की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली से की गई थी. मामले में शिकायत के बाद अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली ने मामले की जाँच कर बैंक को फर्जी पट्टा से लोन निकालने वाले के ख़िलाफ एफ.आई.आर. करने के निर्देश दिए है. जिसका प्रकाशन जिले के कई समाचार पत्रों और वेब पोर्टल में किया गया.

वहीं खबर प्रकाशन के बाद फर्जी पट्टा बनाकर लोन निकालने वाला व्यक्ति बौखला गया है, और मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाए हो कहकर गाँव में आने-जाने वाले लोगों से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे गाँव का माहौल ख़राब हो रहा है. साथ ही पीड़ित पक्ष के साथ पुरे ग्रामवासियों में दहशत का माहौल है. जिसकी शिकायत बसना थाना प्रभारी से की गई है.

आपको बता दें कि ग्राम लमकेनी का श्रीराम प्रधान पिता महेश्वर वर्ष 2017 में फर्जी फार्म C, बी1, नक्शा, खसरा का आवेदन देकर 4.40 हेक्टेयर पर पटवारी का फर्जी सील और साइन करके लोन निकाल लिया था. मामला उजागर होने के बाद उसने लोन की राशि तो चूका दी लेकिन फर्जी तरीके से लोन निकालने पर अब उसपर कार्यवाही की जा रही है. जिसे लेकर श्रीराम पिता महेश्वर अब गाँव के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है. और गाली गलौच कर रहा है. 


अन्य सम्बंधित खबरें