आयुष विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए... - CG Sandesh

आयुष विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक काढ़ा तथा पॉम्पलेट का किया गया वितरण

कोविड़-19 के महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक आयुष काढ़ा का वितरण अब तक 3854 पैकेट एवं 11915 पॉम्पलेट जिले के विभिन्न कार्यालयों, जिला चिकित्सालय एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के फीवर क्लीनिक तथा कान्टेक्ट ट्रेसिंग दल को विगत दिवस तक जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. गदाधर पण्डा की देख-रेख में वितरण किया जा चुका है एवं उपयोग विधि तथा बचाव की जानकारी हेतु पॉम्पेलट दिया गया। जिले के विकासखण्डों में कोविड-19 धनात्मक रोगी जो होम आईसोलेशन में रखे जा रहे है । ऐसे सभी रोगियों को एलोपैथीक मेडिसिन के साथ आयुष काढ़ा किट का वितरण किया जा रहा है। कल 25 सिंतबर 2020 को 710 पैकेट आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। काढ़ा के उपयोग के संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. गदाधर पण्डा के मोबाईल नम्बर 94242-87568, 98270-38793 पर संपर्क कर सकते हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें