कौन बनेगा करोड़पति के हॉटसीट पर नजर आएंगी राजनांदगांव की फूलब... - CG Sandesh

कौन बनेगा करोड़पति के हॉटसीट पर नजर आएंगी राजनांदगांव की फूलबासन यादव

कौन बनेगा करोड़पति के हॉटसीट पर नजर आएंगी राजनांदगांव की फूलबासन यादव , महिलाओं को आत्मनिर्भर और संगठित करने के मिशन से जुड़ी राजनांदगांव की फूलबासन यादव के खाते में एक और उपलब्धि जुडऩे वाली है। वह जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हॉटसीट पर नजर आएंगी। इस कार्यक्रम के मुख्य एंकर अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर फूलबासन उनके सवालों का जवाब देंगी। 28 सितंबर से केबीसी का 12वां सीजन शुरू होगा। मेगा स्टॉर अमिताभ बच्चन शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छोटे से गांव सुकुलदैहान की 5वीं पास महिला फूलबासन बाई यादव किसी मिसाल से कम नहीं है. फूलबासन कभी अपने गांव में बकरी चराया करती थीं. लेकिन अपनी लगन और मेहनत से उन्होंने एक महिला समूह बनाया जो अब लाखों महिलाओं को राजगार दे रहा है. फूलबासन बाई ने गांव की महिला से लेकर पद्मश्री हासिल करने तक का सफर तय कर एक मिसाल पेश की है.

फूलबासन बाई मां बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं. इनके इस महिला समूह में दो लाख से अधिक महिलाओं का समूह काम कर रहा है, जो अपने आप में एक मिसाल है. फूलबासन बाई नारी सशक्तिकरण का एक अच्छा उहादरण पेश कर रही हैं. जमनालाल बजाज और केंद्र सरकार की स्त्री शक्ति अवार्ड से सम्मानित फूलबासन यादव दो दशक से महिलाओं को संगठित करने के लिए समूहों का राज्यभर में गठन किया। फूलबासन की कोशिशों से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। वहीं महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का एक उन्मुक्त वातावरण बनाया।

मिली जानकारी के मुताबिक केबीसी की एक टीम रविवार को राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में शूटिंग के लिए पहुंच गई है। 5 सितंबर 1969 को छुरिया में जन्म लेने वाली फूलबासन का सुकुलदैहान के एक पशुपालन कारोबार से जुड़े व्यक्ति से विवाह हुआ। फूलबासन ने अशिक्षा, बाल विवाह, सामाजिक कुरूतियों तथा महिलाओं से जुड़ी उत्पीडऩ समस्याओं को लेकर विशेष कार्य किया। उन्हें केंद्र के अलावा दूसरे राज्यों ने भी सम्मानित किया है। केबीसी के हॉटसीट में नजर आने की खबर से समूह की महिलाओं में खुशी की लहर है। सामाजिक सरोकार से जुड़ी फूलबासन को महिलाओं के बीच एक आदर्श पहचान मिली है।


अन्य सम्बंधित खबरें