निमोनिया पीड़ित कोविड-19 धनात्मक मरीज की राजधानी में मृत्यु - CG Sandesh

निमोनिया पीड़ित कोविड-19 धनात्मक मरीज की राजधानी में मृत्यु

जिला स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को सरायपाली निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की राजधानी के एक निजी चिकित्सालय में मृत्यु होने की पुष्टि की है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.के. परदल से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार 26 सितम्बर 2020 को सरायपाली निवासी 41 वर्षीय मरीज उपचार के लिए रायपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती हुए थे। उन्हें निमोनिया की शिकायत थी। इस दौरान राजधानी के निजी चिकित्सालय में ही उनमें कोविड-19 संक्रमण की जांच की गई। जिसमें वे धनात्मक पाए गए थे। तकलीफ बढ़ती देख चिकित्सकों द्वारा उपचार किए जाने के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। रविवार 27 सितम्बर 2020 की दोपहर एक बज कर 10 मिनट पर उन्होेंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी डाॅ. अनिमेस राय ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकाॅल के निर्धारित प्रोटोकाॅल के तहत मृतक के स्थानीय क्षेत्र में संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं दण्डाधिकारी की उपस्थिति में विधिवत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें