जिले में 230 लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर  लगा 26 हज़ा... - CG Sandesh

जिले में 230 लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर लगा 26 हज़ार से अधिक का जुर्माना, महासमुंद में 6 दुकानदारों के खिलाफ एफ.आइ.आर.

महासमुंद जिले में 30 सितम्बर तक है लॉक डाउन लोग लॉकडाउन व निर्देशों का पालन गंभीरता से करें: कलेक्टर

महासमुंद जिले में कोरोना वायरस ( कोविड-19) संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विगत 23 सितम्बर से आगामी 30 सितम्बर तक महासमुंद जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन (लॉक डाउन) घोषित किया गया है। यह लॉक डाउन पूरे महासमुंद जिले में बुधवार 30 सितम्बर 2020 तक लागू है। 

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने एक बार फिर दो गज की दूरी ( सोशल डिस्टेंसिंग) मास्क लगाने और समय-समय पर हाथ धोने की बात दोहराई। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अभी तक ज़िला प्रशासन का सहयोग किया ऐसा करते रहे। लोग बिना वजह से अपने घरों से नहीं निकलें। लॉकडाउन की स्थिति को लोग और गंभीरता से लें। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम से लॉक डाउन को सख्ती से लागू करने को कहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहले से और सख़्त हो गए है। इस कारण आज सोमवार को लॉकडाउन के छटवे महासमुंद शहर सहित जिले के सभी विकासखंडों बागबाहरा, पिथौरा, सरायपाली और बसना में सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही नज़र आए।


एसडीएम महासमुंद  सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि आज लॉक डाउन का उलंघन्न करने वालें 6 दुकानदारों के खिलाफ एफ.आइ.आर.दर्ज की गई। महासमुंद, बसना, पिथौरा और बागबहरा से एक-एक दुकानदार और सरायपाली के दो दुकानदार शामिल है। जिन पर एफ.आइ.आर.दर्ज की गई। बसना में ही लॉक डाउन का उलंघन्न करने वालों के 8 वाहनो को जप्त किया गया और 4 दुकानों को सील किया गया। वहीं महासमुंद में बेवजह घूमने वाले 20 लोगों पर एफ.आइ.आर. ज़रूरी और चालानी कार्यवाही की गई । जिले में 230 लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 26 हजार 100 रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया। जिसमें महासमुंद में 151 लोगों से 18 हजार, बागबहरा में 50 लोगों पर 05 हजार 200, और पिथौरा में 29 लोगों पर 02 हजार 900 रुपए है ।

कलेक्टर  गोयल ने लोगों से पुनः अनुरोध किया कि कृपा करके कोरोना वायरस संक्रमण से अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। जीवन की डोर तभी लंबी होगी जब आप सोशल /शारीरिक डिसटेंन्स बनाकर रखेंगे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें