कटेल नाला के किनारे से 155 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

कटेल नाला के किनारे से 155 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने 30 सितम्बर को ग्राम पंडरीपानी के कटेल नाला किनारे 155 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब तथा अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर के बताये अनुसार मौका में पहुंचकर घेराबंदी कर 04 व्यक्तियों को शराब बनाते हुए पकड़े जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम नेपाल सिदार पिता सेवक सिंग सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी पंडरीपानी, नरेश विश्वकर्मा पिता गनपत विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी पंडरीपानी, मुरलीधर सिदार पिता जेहरू सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी पंडरीपानी तथा मोहरसाय निषाद पिता आत्माराम निषाद उम्र 56 वर्ष निवासी पंडरीपानी बताये. जिसने अवैध महुआ शराब के संबंध में पूछताछ करने पर जमीन में गड़ाकर रखे एक नीला रंग के ड्रम में करीब 65 लीटर, एक बडा जर्मन गंजी में करीब 60 लीटर, वहीं पास में रखे एक हल्का नीला रंग की जार में करीब 15 लीटर, एक 10 लीटर सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में करीब 10 लीटर, एक पांच लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन मे करीब 05 लीटर जुमला करीब 155 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब को निकालकर पेश किये.

जिसपर पुलिस ने उक्त शराब कीमती करीब 31,000 रूपये एवं 02 नग बडा जर्मन गंजी, 01 नग मध्यम जर्मन गंजी, एक शराब बनाने का उपकरण जिसमें प्लास्टिक पाईप फंसा हुआ को जप्त कर कब्जा में लिया. और आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.

ठाकुरपाली से 3 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने 30 अक्टूबर को मुखबिर सूचना पर ग्राम ठाकुरपाली में अवैध शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी प्रमोद कुमार पिता सोनसाय कुमार जाति गांडा उम्र 45 साल साकिन ठाकुरपाली थाना बसना के कब्जे से एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन अंदर भरा हुआ 03 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये जप्त कर धारा 34(A)-LCG आब0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया.



अन्य सम्बंधित खबरें