घर के सामने खड़ी कार को ठोकर मारकर ट्रक चालक हुआ फ़रार. - CG Sandesh

घर के सामने खड़ी कार को ठोकर मारकर ट्रक चालक हुआ फ़रार.

घर के सामने खड़ी कार को ट्रक द्वारा ठोकर मारकर भाग जाने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 28 सितम्बर को अविनाश नागे घर के काम से महासमुन्द आया था. और अपने दोस्त जाहिद के घर पे रूका था. अपने कार होन्डाई आई 20 क्रमांक CG04LT9399 को घर के सामने स्वामी चौक खडा किया था कि रात्रि करीब 03.30 बजे जमकर एक्सीडेन्ट की आवाज आने पर वह उठकर बाहर देखा तो उसकी कार को एक ट्रक वाला ठोकर मारकर रायपुर की ओर भाग गया जिसमें कार का अगला पिछला हिस्सा काफी छतिग्रस्त हो गया है जो उपयोग के लायक नही है.

इसके बाद पास में आईटेक कंप्यूटर दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक करने पर पता चला कि ट्रक क्रमांक  CG04MF3306  का चालक के द्वारा अपनी ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर कार को एक्सीडेन्ट कर क्षतिग्रस्त किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्र.  CG04MF3306  के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें