2 अक्टूबर  गांधी जयंती के अवसर पर #नियमितीकरण_सत्याग्रह आयोज... - CG Sandesh

2 अक्टूबर  गांधी जयंती के अवसर पर #नियमितीकरण_सत्याग्रह आयोजन करेगी छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ दिनांक 02 अक्टुबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी के विचारधारा के साथ महासंघ अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर फेसबुक आईडी ‘‘छग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ‘‘ के माध्यम से वर्चुअल रैली #नियमितीकरण_सत्याग्रह का आयोजन जिला एवं ब्लाक स्तर पर किया जावेगा।

महासमुंद में 12 बजे तहसील कार्यालय गार्डन के पास गांधी जी को पुष्प गुच्छे के साथमाल्यर्पण करेंगे, गोपाल गिरी गोस्वामी प्रान्त अध्यक्ष ने कहा है कि महासंघ अपने 05 सूत्रीय मांग जिसमें अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा नियमितीकरण तक 62 वर्ष आयु तक की जाॅब सुरक्षा, छटनी किये गये कर्मचारियों की बहाली, आउसोर्सिंग एवं ठेकाप्रथा समाप्त कर कार्यरत् कर्मचारियों को विभागों में समायोजित, 15 अनियमित कर्मचारियों पर दर्ज केस शुन्य किया जाय तथा अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्ण कालीन जैसी मांगे है।

अवगत होंगे कि कांग्रेस जन-घोषणा (वचन) पत्र ‘‘दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा‘‘ के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, किसी की भी छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने के वादे किये गये हैं। साथ ही दिनांक 14.02.2019 को महासंघ के मंच से मान. मुख्यमंत्री जी द्वारा आगामी वर्ष (2020-21) में कर्मचारियों के हित (नियमितीकरण) में काम करने की घोषणा किया गया है। किन्तु अनियमित कर्मचारियों की मांगो पर अब तक कोई पहल नहीं किया गया है।

गोपाल प्रसाद साहू  प्रांतीय संयोजक ने कहा आप सब विदित है पिछली सरकार में रहे विपक्ष के वरिष्ठ पदाधिकारी हमारे पंडलो, सभा स्थलो में आ आ कर के चिल्ला चिल्ला कर वर्तमान सरकार को कोसती रही है तत्कालीन सरकार को कोसती रही है और जब भी सरकार में आये तो उन्होंने 10 दिवस के भीतर नियमित करने के वादे किये उस समय में विपक्ष की सरकार आज की वर्तमान सरकार है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें