40-50 अज्ञात ग्रामीणों ने की पुलिस की गाड़ी से तोड़फोड़, टी आई क्या करेगा कह कर पुलिस के साथ मारपीट...
30 सितम्बर की रात कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम नर्रा में पुलिस की गाड़ी के साथ ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की थी. जिसपर पुलिस ने 40-50 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है.
थाना प्रभारी प्रदीप मिंज ने बताया है कि 30 सितम्बर 2020 को सूचना मिला कि ग्राम नर्रा में कोकड़ी रोड पर दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिये खड़े हैं सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ सउनि कौशल साहू, व तीन आरक्षक मौके पर गये एवं पेट्रोलिंग स्कार्पियो वाहन में आये और कार्यवाही पश्चात वापसी के दौरान नर्रा मेन चौक पानी टंकी के पास शासन द्वारा कोविड- 19 महामारी के दौरान लाक डाउन घोषित होने पर भी गांव के अज्ञात 40-50 व्यक्ति उग्र होकर तोड़ फोड़ मारपीट पर उतारू हो गये. जिससे पुलिस पार्टी के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर शासकीय अधिग्रहित बोलेरो वाहन सोल्ड को पलट कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
एवं स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 06 GP 4120 एवं डायल 112 के वाहन क्रमांक CG 03 7057 में भी तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त किये, एवं बाडी गार्ड जाली, हेलमेट इंट पत्थर मारने से क्षतिगस्त हो गया तथा पुलिस स्टाफ के साथ सभी एक राय होकर अश्लील गाली गुप्तार कर, धक्का मुक्की एवं इंट, पत्थर से मारपीट किये हैं. और निरीक्षक प्रदीप मिंज को मिंज टी आई क्या करेगा कह कर मारपीट कर बायें हांथ के कंधे में चोंट पहुंचाये. सउनि कौशल साहू के बायें हाथ में, आर क्रमांक 661 सुनील चंद्रवंशी के दाहिने पैर, आरक्षक 792 चुम्मन दीवान के पीठ में, आरक्षक 565 भुवनेश्वर बंजारे के दाहिने कोहनी में, आरक्षक 521 राजकुमार रात्रे के छाती में , आरक्षक 721 डेविड चंद्राकर के बांये कलाई में चोंट आया है. जिसपर प्रदीप मिंज ने 40-50 अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 147-IPC, 148-IPC, 149-IPC, 186-IPC, 188-IPC, 269-IPC, 270-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 332-IPC, 353-IPC, 427-IPC, 3-EPI, 4-EPI पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
ग्रामीण क्यों हुए इतने आक्रोशित
मिली जानकारी के अनुसार ओंकार ठाकुर और हुलेश दीवान पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करते हैं. ग्रामीण (खासकर महिलाएं और महिला कमांडो) इसके सख्त खिलाफ थे. ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत थाना और प्रशासनिक स्तर पर की, लेकिन दोनों के खिलाफ कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई. यही नहीं कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान ये दोनों ओडिशा से शराब लेकर आते और अंचल में बेचते थे.
थाना प्रभारी, एएसआई और चार आरक्षक पर हुई कार्यवाही.
एएसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के कारण थाना प्रभारी प्रदीप मिंज और चार आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया है. वहीं एएसआई कौशल साहू को निलंबित कर दिया गया है. कौशल साहू और आरक्षकों की अवैध शराब के मामले में संलिप्तता की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गई है.