मुक्त में शराब मांगने से मना करने पर सुपरवाईजर के साथ गाली गलौच.
शराब भट्ठी नं0 02 दलदली रोड महासमुंद में अंग्रेजी शराब दुकान के सुपरवाईजर मनीष विदानी ने पुलिस मे शिकायत करते हुए बताया है कि 1 अक्टूबर 2020 को शाम करीब 06.30 बजे जब वह अंग्रेजी शराब दुकान में था उसी समय बाऊ विश्वकर्मा सा0 नयापारा का उसके पास आकर मुक्त में शराब मांगने लगा, जिसे मना करने पर वह गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने बाऊ विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए है
अन्य सम्बंधित खबरें