कालर व गला को पकड़कर अश्लील गालियां देते हुए मारपीट, बीच बचाव... - CG Sandesh

कालर व गला को पकड़कर अश्लील गालियां देते हुए मारपीट, बीच बचाव में आई महिला को पकड़कर दिवाल में ठोका.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम शेर में पुरानी नल एवं पानी टंकी को तोड़वा दिये जिससे लोगों को पानी पीने में परेशानी हो रहा है कि बात को लेकर कालर व गला को पकड़कर अश्लील गालियां देते हुए मारपीट करने वाले आरोपीगणों के विरूध्द धारा 294, 323, 34 भादवि का अपराध पंजीबध्द किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार चुनेश्वर पिता पन्ना लाल साहू उम्र 37 साल ग्राम शेर थाना महासमुंद 17 सितम्बर 2020 के दोपहर लगभग 01.30 बजे अपने पत्नी के साथ घर में था. उसी समय गांव के खुमान सागर पिता ररूहा सागर एवं तुलाराम साहू पिता पुनित राम साहू द्वारा उसके घर के आंगन में आकर तुम पानी को बंद करा दिये टंकी को तोड़वा दिये कहकर चुनेश्वर के गला को पकड़कर अश्लील गालियां देने लगा. जिसे सुनकर चुनेश्वर की पत्नी बीच बचाव करने आई तब उसके बाल को खुमान सागर द्वारा पकड़कर दिवाल में ठोक दिया और तुलाराम साहू द्वारा धक्का मुक्की करने लगा. जिसके बाद चुनेश्वर ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी.



अन्य सम्बंधित खबरें