ग्राम बम्हनी में दो परिवार के बीच मारपीट, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी में गाली गलौच और मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज करवाया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विनोद कुमार ढीढी 01 सितम्बर 2020 को अपने घर के पास कृष्णा टंडन बाल बच्चों को गाली गलौज कर रहा था. जिसे विनोद के द्वारा बाल बच्चों को गाली देने से मना किया तो कृष्णा टंडन उसे गन्दी गन्दी गालियां देने लगा. और गाली गलौज करने से मना करने पर डंडा से मारपीट करने लगा. मामले में बीच बचाव करने विनोद की पत्नी तुलेश्वरी ढीढी आयी तो उसकी पत्नी को भी कृष्णा टंडन, जानकी टंडन, डिलेश्वरी टंडन मारपीट अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये. मामले की शिकायत पर कृष्णा टंडन, जानकी टंडन और डिलेश्वरी टंडन पर धारा धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया गया है.
जबकि कृष्णा टंडन ने पुलिस को बताया कि 1 अक्टूबर 2020 को 09:30 बजे जब उसकी पत्नी जानकी टंडन की बात को सून कर विनोद कुमार ढीढी उसकी पत्नी को गाली गलौच करने लगा. जिसे मेरी पत्नी को क्यो गाली दे रहे हो कहने पर विनोद कुमार ढीढी एवं उसकी पत्नी ढीढी अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी दिये एवं हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये एवं बीच बचाव करने उसकी लडकी आई तो उसे हाथ झापड से मारपीट किये. जिसकी शिकायत पर विनोद कुमार ढीढी और तुलेश्वरी ढीढी पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.