जिला कुष्ठ कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मनाई... - CG Sandesh

जिला कुष्ठ कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मनाई गई जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज कुष्ठ कार्यालय महासमुंद में विधायक प्रतिनिधि दाऊ लाल चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर श्री चंद्राकर जी ने महात्मा गांधी जी द्वारा किए कुष्ठ रोगियों एवं कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति किए गए योगदान के संबंध में जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि असहाय लोगों की सहयोग सेवा ही गांधी जी को सही मायने में श्रद्धा समर्पित करना है। इस आयोजन में सभी कर्मचारी, कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं विशेष रूप से कुष्ठ विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी  प्रमोद तिवारी उपस्थित रहे। श्री तिवारी के द्वारा कुष्ठ रोगियों की सेवा एवं सहयोग को याद किया गया। समाज में कुष्ठ रोगियों को अछूत समझकर दूर से भगा दिया जाता था। उस समय गांधी जी स्वयं कुष्ठ रोगियों की सेवा अपने हाथों से करते थे एवं कहते थे कि रोग से घृणा करो रोगियों से नहीं।


इस अवसर पर पुराने अस्पताल में वर्तमान में संचालित कोविड-19 कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी  उमेश गोतमारे, आराधना गोस्वामी तथा  दीपक तिवारी,  रुपेश चंद्राकर,  एकेश्वर प्रसाद शुक्ला,  एल. साहू, दुर्गेश चंद्राकर, लोकनाथ चंद्राकर, विष्णु चंद्राकर, अशोक चंद्राकर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें