ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना के द्वारा किसान बिल के विरोध में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को "मजदुर किसान बचाओ दिवस" के रूप में मनाया गया.
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना द्वारा 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 जयंती को किसानों के हितों की रक्षा के लिए एवं किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए केंद्र सरकार के किसान बिल के विरोध में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को "मजदुर किसान बचाओ दिवस" के रूप में मनाया गया.
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिये लाया गया काला कानून को तत्काल निरस्त करने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार बसना को सौंपा गया.

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से इश्तियाक खैरानी (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस ), वरिष्ठ कांग्रेसी मनजीत सिंह सलुजा, तौकीर दानी, तनवीर सईद, श्रीमती मंदाकिनी साहु, श्रीमती दुकली बाई तांडी, नरेन्द्र साव यूंकाध्यक्ष खालिद दानी, रमेश सुर्या, मोनु खेरानी, इमरान मेमन, रज्जू छाबडा, निर्मल दास, राकेश भारतीय, सोनु कुमार, तनवीर दानी, मनोज प्रधान, राजकुमार बरिहा, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये.