सरायपाली : नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने राष्ट्रपिता मह... - CG Sandesh

सरायपाली : नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश वाचन किया.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमृतलाल पटेल की अगुवाई में कांग्रेसी जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश वाचन किया. तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र भागने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण के साथ ही छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी जी के बताए मार्गों का पालन करते हुए पेश किया है. उन्होंने गरीब किसान वर्ग का कर्जा माफ किया है, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी जैसी योजनाओं को जमीनी स्तर पर बहुत शालीनता से उतारा है. तथा गोबर खरीदी जैसी योजनाएं गरीब हित में लाए हैं.

नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था. लेकिन आज केंद्र में बैठी सरकार किसानों के हक को सुनना चाह रही है जो समर्थन मूल्य किसानों को मिलता है उसे बंद करने की एक सुनियोजित कार्यक्रम के तहत अध्यादेश लाए गए हैं. जिससे एक बार पुनः किसानों को व्यापारियों का गुलाम बनाने की साजिश रची गई है. अगर सरकार की नीयत साफ है तो सरकार को अध्यादेश में यह बात तय कर देनी चाहिए थी कि व्यापारी जो भी अनाज किशान से खरीदेंगे उसका मूल्य केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक होगा. लेकिन मोदी सरकार की मंशा किसानों के साथ छल करने की है. जिसके कारण उनकी सरकार की खाद्य राज्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है. दूसरी ओर आज देश की बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हो रहा है, उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी जाती है, गर्दन तोड़ दी जाती है, जुबान काट दी जाती है. और उसके बावजूद सरकार में बैठे अधिकारी यह बताने में अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं कि यह घटना फर्जी है.

उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है जब उस बेटी की मृत्यु हो जाती है तो उसे परिवार को ना सौंप कर पुलिस प्रशासन आधी रात को उसका शव दहन कर देता है. यह सब शर्मनाक कृत्य हमारे देश में हो रहे हैं निश्चित रूप से जैसा भारत महात्मा गांधी ने अपने सपने में सोचा था. उसकी विपरीत दिशा में आज सरकार चल रही हैं जो किसान की हालत सुधारने की बात लाल बहादुर शास्त्री ने सोची थी उसकी विपरीत दिशा में आज हमारी सरकार काम कर रही है. जो लोग पीड़ितों के मुद्दे उठा रहे हैं उनके साथ पुलिस प्रशासन धक्का-मुक्की कर रही है. देश में लोकतंत्र की हत्या का प्रयास हो रहा है. आज हमें महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए लोकतंत्र को बचाने हेतु उन लोगों की हाथ मजबूत करने हैं जो लोग किसान वर्ग गरीब वर्ग पीड़ित वर्ग की आवाज उठा रहे हैं और यह काम निश्चित रूप से आज कांग्रेस पार्टी कर रही है. कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी सोनिया गांधी कर रहे हैं.

इसके अलावा सुभाष प्रधान, बाबू भाई हुसैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. साथ में जयंत चौधरी नवनियुक्त एल्डरमैन, दीपक शर्मा, विनोद चौहान, गोपाल अग्रवाल, फिरोज खान, सुरेश भोई, सुरेश पटेल, कमल अग्रवाल, विजय यादव, उदय सारथी, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें