महासमुंद जिले के सात क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने
महासमुंद तहसील के वार्ड नंबर 02 इमलीभांठा,सहित सरायपाली के ग्राम
तोषगाँव, बागबाहरा तहसील के तीन लालपुर वार्ड न.5 बागबाहरा, ग्राम दाबपाली
और ग्राम चारभांठा है । इसी प्रकार पिथौरा तहसील के दो ग्राम मोहगाँव और
ढोढरकसा को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। इस प्रकार जिले के सात
क्षेत्र कंटेनमेंट ज़ोन से मुक्त हुए है । इन क्षेत्रों में कोरोना वायरस
संक्रमण (कोविड-19) पाॅजिटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से
बचाव एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब इन्हें
कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है।
मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 28,29 और 30 सितम्बर 2020 को
प्रतिवेदित किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
के द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कंटेनमेंट संबंधी
दिशा-निर्देश के तहत इन कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में 14 दिनों की अवधि पूर्ण
हो चुकी है एवं उपरोक्त कंटेनमेंट जोन में विगत 14 दिनों से कोई भी
धनात्मक मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही धनात्मक मरीजों के सम्पर्क
में आने वाले 116 व्यक्तियों का सैम्पल जांच नकारात्मक (निगेटिव) प्राप्त
हुआ है एवं सक्रिय सर्विलेंस सर्वे प्रपत्र के अनुसार किसी भी प्रकार के
कोविड-19 से संबंधित धनात्मक प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण कलेक्टर एवं
जिला दण्डाधिकारी ने उक्त वार्ड और ग्राम को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया
गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें