एक होटल के रोशन दान को तोड़कर सिगरेट, चिप्स के पैकेट की चोरी.
महासमुंद में भाजपा कार्यालय के पास स्थित एक होटल के रोशन दान को तोड़कर सिगरेट, चिप्स के पैकेट को चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकरी के अनुसार 03 अक्टूबर नंद कुमार साहू जब सुबह 06.30 बजे अपने दुकान खोलने के लिये दुकान गया, तो देखा की दुकान की उपर का रोशन दान टुटा हुआ है, तथा दुकान से सिगरेट, चिप्स के पैकेट कुल कीमती लगभग 3000 रूपये एवं चिल्हर लगभग 300 रूपये कुल जुमला 3300 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा रात मे घुस कर चोरी कर ले गया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें