अवैध मदिरा विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, 37 लीटर अवैध म... - CG Sandesh

अवैध मदिरा विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, 37 लीटर अवैध मदिरा जब्त

02 अक्टूबर को शुष्क दिवस के दौरान जिला आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मदिरा विक्रय पर कार्यवाही करते हुए ग्राम चिवराकुटा थाना सिंघोड़ा निवासी  मोहन गुप्ता के मकान में दबिश देकर 27 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा जब्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम कुटेला सरायपाली में ग्रहण भोई के कब्जे से 10 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

जिला आबकारी अधिकारी  दिनकर वासनिक ने बताया कि कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर महात्मा गाॅधी जयंती 02 अक्टूबर को महासमुन्द जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि मुखबीर से शुष्क दिवस के दौरान अवैध मदिरा विक्रय की जानकारी मिली थी। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक  सवितारानी मेश्राम,  मधुकर श्याम हरित,  धीरज कुमार नायक एवं  कुलदीप शर्मा के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक  यज्ञ शरण शुक्ला, घनश्याम साव तथा आबकारी आरक्षक मोहम्मद ईरफान अली की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें